क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद सदर अस्पताल में सीमित संसाधनों एवं अवसंरचना के कारण जिला अस्पताल के समकक्ष सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ है, जबकि यह क्षेत्र की बड़ी आबादी की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त अस्पताल को जिला अस्पताल की मान्यता प्रदान करने तथा समुचित चिकित्सकीय सुविधाएँ, विशेषज्ञ चिकित्सक, आधुनिक उपकरण एवं पर्याप्त मानव संसाधन कबतक उपलब्ध कराने पर विचार रखती है, नहीं तो क्यों?