Back to Legislative Questions Repository
Q.No 957Starred Question Listed

अंडरग्राउंड केबलिंग करवाना

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) ऊर्जा विभाग 13 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत भागलपुर विधान सभा क्षेत्र में अनेक स्थलों पर बिजली के पोल एवं तार अत्यंत जर्जर रहने के कारण उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है साथ ही बरसात के समय दुर्घटना होती रहती है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा योजना के तहत विद्युत अवसंरचना को आधुनिक स्वरूप देने हेतु बिजली के तारों को अंडरग्राउंड केबलिंग/ सुरक्षित पाईपलाईन प्रणाली के माध्यम से जर्जर पोलों को हटाने/पुर्नस्थापित करने के लिर्णय के बावजूद भी भागलपुर में अंडरग्राउंड केबलिंग प्रणाली नगण्य है जबकि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उक्त कार्य किया जाना है_3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक भागलपुर को स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत अत्यंत जर्जर तार को बदलते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंडरग्राउंड केबलिंग करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
13 फरवरी 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur