क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत महिषी विधानसभा क्षेत्र के तेलवा उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर,नर्स एवं एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण से गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु दूर जाना पड़ता है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक डॉक्टर/नर्स की प्रतिनियुक्ति एवं 24x7 एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?