क्या मंत्राी, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार नगर में मिरचाईबाड़ी स्थित राष्ट्रीय सम विकास योजना से निर्मित बहुदेशीय प्रशाल एवं पूर्व राज्य सभा सांसद द्वारा अनुशंसित सामुदायिक भवन का निर्माण आम लोगों के उपयोग के लिए हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि जिला प्रशासन द्वारा दोनेां भवनों को सरकारी कामकाज एवं अन्य कार्य हेतु अपने अधीन कर लिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों भवनों को सरकारी कार्यो से मुक्त करने एवं सार्वजनिक एवं आमलोगों के उपयोग हेतु देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?