क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत साखमोहन पंचायत के वार्ड संख्या-10 एवं 11 में विद्युत तार काफी जर्जर है; जिसके कारण उक्त दोनों वार्ड में उपभोक्ताओ की संख्या अधिक होने से लोगों को पर्याप्त बिजली मिलने में कठिनाई हो रही है एवं लो वोल्टेज का समस्या बनी रहती है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त दोनों वार्ड में विद्युत तार को बदलने एवं एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का विचार रखती है, हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों ?