Back to Legislative Questions Repository
Q.No 923Starred Question Listed

अस्पताल स्थापित कराना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) स्वास्थ्य विभाग 13 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना से डोभी सड़क मार्ग को जोड़ने वाली NH -22 के नजदीक एक भी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल पीड़ित को पटना या गयाजी उपचार के लिए ले जाना पड़ता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त NH -22  मार्ग के मध्य बेलागंज में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना होने से सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल ईलाज की सुविधा मिलेगी,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार NH -22 पटना -डोभी सड़क मार्ग के मध्य बेलागंज में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
13 फरवरी 2026
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
MANORAMA DEVI (232)
MANORAMA DEVI (232)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belagnj-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ganeshchak Post-Itwan Police Station-Mohanpur District-Gaya