क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा प्रखण्ड के दियरा में लगभग 700 से ज्यादा पोल का तार चोरों द्वारा एक वर्ष पूर्व में काट दिया गया है,जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में असुविधा होती है ,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखण्ड के दियरा में बिजली के तार लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?