क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, नालन्दा-सह- द्वितीय अपील पदाधिकारी के दिनांक-24-10-2024 पारित आदेश के आलोक मे अंचलाधिकारी, हिलसा के अतिक्रमण वाद सं0-05/2024-25 में अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है ; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए विलम्ब के लिए दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने पर कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों?