क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड नं0-9 एवं माधोपुर दिघरूआ पंचायत के वार्ड नं0-4 में कब्रिस्तान अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों कब्रिस्तानों की चाहरदिवारी ध्वस्त हो जाने के कारण यहाँ असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तनों के ध्वस्त चारदिवारी का पुनर्निमाण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?