क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत सहार एवं गड़हनी प्रखंड आरा अनुमंडल में है जबकि सहार एवं गड़हनी प्रखंड भौगौलिक, प्रशासनिक एवं यातायात की दृष्टि से पीरो अनुमंडल से 05 कि.मी. दूर है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त सहार एवं गड़हनी आरा अनुमंडल में रहने के कारण आम जनता को काफी दूरी तय कर न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य करने में आर्थिक हानि एवं समय की बर्बादी होती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सहार एवं गड़हनी प्रखंड को पीरो अनुमंडल में शामिल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?