क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड चकाई के अंतर्गत परांची पंचायत के ग्राम बटपार एवं डढ़बा पंचायत के ग्राम बिशनपुर आदि गांवों में कोई भी बैंक नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को व्यवसायिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों पंचायत के ग्रामों में ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?