क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि औरगांबाद जिला के गोह प्रखण्ड अन्तर्गत के खाता नं0-1138 फ्लॉट नं0-2691,2692 रकवा 14.65 डी0 और बाजार वर्मा पंचायत के बाजार वर्मा में प्लोट नं0-1912, खाता न0-8, रकवा-10.25 डी0 में एक कब्रिस्तान अवस्थित है ;(2) क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त दोनों कब्रिस्तानों की घेराबंदी नहीं होने से असमाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा लग जाता है जिससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी होती है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त दोनों कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?