क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत झंझारपुर अनुमंडल की स्थापना 1972 में हुई है लेकिन अनुमंडल स्तरीय एवं अन्य पदाधिकारियों के लिए आवासन हेतु सरकारी आवास का निर्माण अबतक नहीं किया गया है, जिसके कारण पदाधिकारियों के आवास की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें सुरक्षा, गोपनीयता एवं मानसिक रूप से तनाव की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार झंझारपुर स्थित अनुमंडलस्तरीय एवं अन्य पदाधिकारियों के आवासन हेतु सरकारी आवास का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?