क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में संवेदनशील कब्रिस्तानों की घेराबंदी करना सरकार कि योजना है परन्तु संवेदनशील कब्रिस्तानों को चिन्हित करने हेतु पिछले सात वर्षों में जिला स्तर पर कोई बैठक नहीं हुई है यदि हाँ तो सरकार संवेदनशील कब्रिस्तानों को चिन्हित करने हेतु जिलास्तरीय बैठक कर कार्यान्वयन कराना चाहती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?