क्या मंत्री ,गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें कि-1. क्या यह बात सही है कि, अररिया जिला के अररिया प्रखण्ड अन्तर्गत चन्द्रदेई एवं रहिकपुर कब्रिस्तान का अर्द्ध घेराबंदी किया गया है, जिसके कारण पशु कब्र को क्षतिग्रस्त कर रहे है एवं अन्य समुदाय के लोगों द्वारा कब्रिस्तान का अतिक्रमण किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि खण्ड-1 में वर्णित कब्रिस्तानों को पूर्ण घेराबंदी की सूची से हटा दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार खण्ड-1में वर्णित कब्रिस्तानों को जिला प्राथमिकता सूची में सम्मिलित कराते हुए कब्रिस्तान घेराबंदी पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?