क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि;-1. क्या यह बात सही है कि सारण,गोपालगंज,सिवान सहित अन्य जिला के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों में विगत एक वर्ष में लगभग 400 कीमती मूर्तियों एवं आभूषणों की चोरी हो चुकी है, जिनमें लगभग 255 की बरामदगी हो पाई है एवं शेष की बरामदगी बाकी है,यदि हाँ तो सरकार मंदिरों में चोरी की घटना को रोकने एवं मंदिरों की सुरक्षा उपलब्ध कराने का कबतक विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?