क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलामुख्यालय में आरडीएस कॉलेज के नजदीक स्थित पोखर तथा विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित पोखर विगत पाँच वर्षो से जीर्ण -शीर्ण अवस्था में रहने के कारण पर्यावरण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पोखरों का सौन्दर्यीकरण के साथ जीर्णोधार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?