1. क्या यह बात सही है कि बिहार मंदिर चहारदिवारी निर्माण योजना के तहत बेगूसराय जिला चयन समिति की बैठक दिनांक 09.04.2025 में अनुशंसित 33 मठ/ मंदिरों की चहारदिवारी हेतु, जिला योजना पदाधिकारी के पत्रांक 494/योज0, दिनांक 11.04.2025 के द्वारा कार्यपालक अभियंता, स्था0क्षे0अभि0सं0, कार्य प्रमंडल- 01, बेगूसराय को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त समिति के बैठक में बेगूसराय विधानसभा के 12 मंदिर /मठ/ठाकुरबाड़ी जैसे अति-महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल का चयन किया गया था परन्तु चयन के बावजूद 9 माह बीत जाने के बाद भी धार्मिक स्थलों की चहारदिवारी नहीं हुआ;3. यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त समिति द्वारा अनुसंशित बेगूसराय विघानसभा के धार्मिक स्थलों की चहारदिवारी का निर्माण प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?