क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिला के बेलहर विधान सभा अंतर्गत चान्दन प्रखण्ड के ग्राम पंचायत-पश्चिमी कटसकरा अवस्थित चतराहन गांव भौगोलिक रूप से मुख्यालय से काफी सुदूर एवं दुर्गम इलाके में स्थित है, जो पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी रहा है;2. क्या यह बात सही है कि चतराहन गांव बेलहर थाना के अंतर्गत आता है जो उक्त गांव से 25 कि॰मी॰ दूर है तथा अन्य नजदीकी थाना-सुईया थाना-20 कि०मी०, भैरोगंज थाना-30 कि०मी० एवं चान्दन थाना-50 कि०मी० दूर स्थित है, जिसके कारण यहां के ग्रामीण एवं महिलाएं ससमय सुरक्षा, संरक्षा एवं न्यायोचित कानून व्यवस्था से वंचित रह जाती हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त वर्णित गांव के समीप एक नए थाना का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?