क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतालाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या–4 में DAV चौक, रहमत नगर, बक्साघाट टोला सहित एससी/एसटी बहुल क्षेत्र स्थित है तथा यहाँ जनसंख्या घनत्व अधिक है ;2. क्या यह बात सही है कि इस क्षेत्र से थाना की दूरी अधिक होने के कारण विधि-व्यवस्था नियंत्रण में विलंब एवं कठिनाई होती है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार DAV चौक स्थित पूर्व से संचालित बंद पड़े पुलिस चौकी भवन में नई TOP (ट्रैफिक/आउटपोस्ट) खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?