क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(1) क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधेपुर प्रखंड के खैरी, फेटकी कुट्टी, बाबूजीवन, मलफा टोल, भीठ भगवानपुर, रहिका, रजौर महासिंह हसौली, कल्याणपुर, दर्जिया बैद्यनाथपुर की भौगोलिक स्थिति एवं 10 कि०मी० की दूरी के कारण पुलिस प्रशासन को उक्त कानून व्यवस्था का समुचित ससमय लाभ गॉवों को नहीं मिल पा रहा है तथा यह क्षेत्र दरभंगा-मधुबनी की सीमा के निकट है;(2) क्या यह बात सही है कि इनमें से कई गॉव के बीच से नदी की धारा बहती है जहाँ पुलिस प्रशासन (थाना) को पहुँचने में कठिनाई होती है तथा कई गॉव दोनों तटबंधों के बीच बसा है जहाँ आये दिन कानून व्यवस्था सम्बन्धी घटनाएँ होती रहती है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मधेपुर प्रखंड में बाकी पंचायत के फेटकी कुट्टी में थाना की स्थापना करना चाहती है; हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?