क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत इसुआपुर अंचल के SH-90 के पूरब दरवां एवं रामपुर अटौली पंचायत के महुली पोखरा के भिन्डा पर स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया है;2. क्या यह बात सहीं है कि उक्त दोनों पोखरा बिहार सरकार का है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त दोनों पोखरों की जमीन को जाँच कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?