क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर थाना 20 पंचायत एवं एक नगर पंचायत पर आधारित थाना है जिसका चहारदीवारी का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण थाना में पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक कार्यो में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त थाना के चहारदीवारी का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?