क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसल्लहपुर स्थित मछली मार्केट के पीछे विगत दो वर्षों से गेंसिंग, जुआ एवं अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, तथा श्रीमती सीमा देवी के जमीन पर यह कार्य चल रहा है2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अवैध रूप से संचालित गेंसिंग, जुआ एवं शराब की बिक्री पर रोक लगाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?