क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवा रहिमाबाद एवं उच्च विद्यालय बंगराबच में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालयों में आवारा पशु एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक असुरक्षित महसूस करते हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त दोनों उच्च विद्यालयों में सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?