क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया नगर निगम अंतर्गत वार्ड सं0-11 में स्थित मध्य विद्यालय, उफरैल में कक्षा 9 एवं 10 की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है; जिससे छात्रों को कठिनाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में पर्याप्त भवन उपलब्ध है तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सं0 10, 11, 12, 24 की घनी आबादी के छात्र-छात्राओं को उच्च कक्षा की पढ़ाई के लिए लगभग 3-4 कि०मी० दूर जाना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं की शिक्षा सुविधा हेतु मध्य विद्यालय उफरैल को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय में परिवर्तित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?