क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय उझीलपुर में वर्ग 9 से 12 तक के लिए भवन नहीं है जिससे कक्षा संचालन मध्य विद्यालय रामपुरवा में हो रहा है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालय में भवन निर्माण कराने का विचार रखती है ,हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?