क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी हेतु मुख्य नाला सहित समुचित ड्रेनेज प्रणाली का निर्माण नहीं होने के कारण शहर में सड़को पर जल-जमाव की गंभीर समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक औरंगाबाद शहर को जल-जमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने हेतु मुख्य नाला सहित ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?