क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि दिनांक 18 दिसंबर 2016 को निश्चय यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सहरसा जिला अंतर्गत सत्तर कटैया प्रखंड के आरण गांव में मोर को देखने हेतु “मोर ग्राम” विकसित करने की घोषणा की गई थी एवं सरकार द्वारा इस प्रयोजनार्थ राशि भी स्वीकृत की गई, परंतु अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है,यदि हाँ, तो सरकार आरण गांव को “मोर ग्राम” के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?