क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत् पंचायत रौना ग्राम गरजु बिगहा में महादलितों एवं अतिपिछड़ा समाज की आबादी लगभग 500 है;2. क्या यह बात सही है कि ग्राम गरजु बिगहा में प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण सभी छात्र/छात्रायें गाँव से 4 कि.मी. दूर जाकर पढाई करते हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत् पंचायत रौना ग्राम गरजु बिगहा में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?