क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1.क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण का निर्णय एक वर्ष पूर्व लिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि सरकार के उक्त निर्णय के आलोक में पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं है, जबकि इस प्रखंड में उच्च विद्यालय, महादेव साह के नाम से 20 एकड़ सरकारी भूमि शिक्षा विभाग की खाली पड़ी हुई है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त खाली पड़ी सरकारी भूमि पर डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक? नहीं, तो क्यों?