क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखण्ड के बरवा पंचायत के ग्राम गुलरिया में स्थित नव-सृजित प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में है जिसके कारण दूसरे विद्यालय में समाहित कर संचालित किया जा रहा है, जिससे गुलरिया ग्राम के बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण की योजना रखती है, नहीं तो क्यों;