क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जिला-पूर्वी चम्पारण प्रखंड बंजरिया, छौड़ादानो, बनकटवा विद्यालय को उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय बनायी गयी है, उन सभी स्कूलों में चहारदिवारी भवन के अभाव में बच्चों की पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तथा उक्त विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के अभाव में बच्चों को विषयवार शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड के वर्णित विद्यालयों के भवन एवं चहारदिवारी निर्माण के साथ विषयवार शिक्षकों को कबतक प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?