क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र के कोरमा गाँव स्थित माता कस्तूरबा बालिका विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में हैं और भवन के गिरने की आशंका है जिससे छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है , यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?