क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांचगाछी नव निर्मित विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है तथा उक्त विद्यालय भवन का कक्ष अतिक्रमित है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय विभागीय निरीक्षण एवं भवन की मरम्मती कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?