क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधवापुर प्रखण्ड अवस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुजातपुर NH-527C के निकट स्थित है; जिसमें चहारदीवारी एवं गेट नहीं रहने के कारण बच्चों के साथ अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित विद्यालय में चहारदीवारी तथा एक गेट का निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?