क्या मंत्री, शिक्षा विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत कहलगांव प्रखंड के ग्राम पंचायत सींया के ग्राम-बरेनी में बालिका उच्च विद्यालय नही रहने से वहाँ की छात्राओं को काफी दूरी तय कर पढ़ने जाना पड़ता है, जिससे छात्राओं को काफी कठिनाइयों के साथ बीच में ही पढ़ाई छोड़ने पर विवश होना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि वहां सरकारी जमीन होने के बावजूद भी आमजनों द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो क्या सरकार उक्त ग्राम में सरकारी जमीन पर बालिका उच्च विद्यालय का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों है.