क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला में कहलगाँव और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, किंतु अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं; यदि हाँ तो क्या सरकार विक्रमशिला की ऐतिहासिक गरिमा को देखते हुए कहलगाँव में एक ‘बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम’ निर्माण की योजना रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?