क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला का परिहार प्रखंड जिले के बड़े प्रखंडो में से एक है जिसके अन्तर्गत 27 पंचायत है एवं वहां विद्यालयों की संख्या भी 250 से अधिक है ;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान में परिहार प्रखंड मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली है एवं लगभग तीन साल से प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा कार्य निष्पादित किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की पदस्थापना कब तक कराने का विचार रखती हैै, नहीं, तो क्यों ?