क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर प्रखंड के विधिपुर में केशव उच्च विद्यालय है जिसका भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के भवन का जीर्णोंद्धार कराकर पठन-पाठन सुचारू रूप से कबतक चालू करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?