Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1143Starred Question Listed

पर्यटन स्थल  विकसित करना

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) कला एवं संस्कृति विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत वीरपुर प्रखण्ड के बरैपुरा स्थित काली स्थान एवं बसहा स्थान के पुरातात्विक टीले पर पाल वंश साम्राज्य से जुड़े काले पत्थर की अति-प्राचीन एवं बहुमूल्य प्रतिमाएं तथा सूर्य मंदिर मौजूद हैं, जहाँ सुरक्षा के आभाव में इनके चोरी होने या क्षतिग्रस्त होने की प्रबल आशंका बनी हुई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल की पुरातात्विक महत्ता को देखते हुए जिला पदाधिकारी, बेगूसराय ने अपने पत्रांक-617, दिनांक 23.12.2022 द्वारा निदेशक, पुरातत्व निदेशालय, को अनुशंसा भेजी थी, परन्तु 3 वर्ष  बाद भी विभागीय उदासीनता के कारण स्थल की घेराबंदी या संरक्षण नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त प्राचीन धरोहर को तत्काल राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करने तथा पर्यटन स्थल के रूप में   विकसित करने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ;

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
कला एवं संस्कृति
Ministry
कला एवं संस्कृति विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117