क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखण्ड के ग्राम- पं0 दीनापट्टी स्थित मध्य विद्यालय दीनापट्टी को पर्याप्त भूमि, भवन तथा योग्य शिक्षकों की उपलब्ध्ता है;2. क्या यह बात सही है कि कक्षा 08 के उपरान्त विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूरस्थ विद्यालयों में जाना पड़ता है, जिसके कारण छात्र-छात्राए दूरी, साधनों की कमी एवं सुरक्षा कारणों से आगे की शिक्षा छोड़ने को विवश हो जाते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?