क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1, क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत रक्सौल प्रखण्ड की पुरन्दरा पंचायत के आनंदीगंज बाजार में स्थित लोहे का पुल जर्जर होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर एक नए आर.सी.सी. पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?