क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के 53-ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के दिघलबैंक प्रखण्ड अन्तर्गत सिंघीमारी से डाकूपाड़ा के बीच पलसा कनकई नदी पर पुल के अभाव में दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखण्ड के बीच संपर्क नहीं हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?