Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1546Starred Question Listed

मार्केट शेड एवं शौचालय का निर्माण

मो॰ कमरुल होदा (54) (किशनगंज) भवन निर्माण विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के छत्तरगाछ बाजार में MSDP योजना सम्प्रति प्रधानमंत्री जन-विकास कार्यक्रम के तहत 20.70 करोड़ की लागत से बस स्टेण्ड, सामुदायिक शौचालय, मार्केट-शेड के निर्माण हेतु प्रस्ताव जिला पदाधिकारी, किशनगंज के पत्रांक-519, दिनांक-31.10.2018 द्वारा  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, को भेजा गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रस्ताव के आलोक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की 129 वीं प्राधिकृत समिति की बैठक में दिनांक-15.02.2019 को उक्त योजना की स्वीकृति दी गई  और निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि वित्तीय वर्ष 2019-20 में विमुक्त किया  गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या  सरकार छत्तरगाछ में मार्केट-शेड एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
मो॰ कमरुल होदा (54) (किशनगंज)
Department
भवन निर्माण
Ministry
भवन निर्माण विभाग
MLA Profile
QAMRUL HODA (54)
QAMRUL HODA (54)
Party
Indian National Congress
Constituency
Kishanganj - Kishanganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Teusa (Balichukka) Post-Teusa, Police Station-Kishanganj District-Kishanganj