क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की -1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की भलुआ दो पंचायत से पनारी भगवानपुर, भलुआ एक पंचायत होते हुए साखिर बिगहा से आगे जहानाबाद की ओर जाने वाली दरशैन पैन प्रवाहित है, जो फल्गु नदी से निकलती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पैन में गाद जमा होने के कारण पानी का प्रवाह लगभग बंद हो गई है, जिसके कारण पांच पंचायतों में हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दरशैन पैन की उड़ाही कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?