क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :-(1) क्या यह बात सही है कि भागलापुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड के नन्दी गोविंदी पथ में सम्भू दयाल खेतान बगीचे के पास पुल नही रहने के कारण उस इलाके की आमजनों के साथ ही छात्र-छात्राओं को स्कूल/कॉलेज जाने-आने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर उच्च स्तरीय आर० सी०सी० पुल का निर्माण कब तक कराने को विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?