क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर पूसा पथ मुख्य सड़क है जिसके कारण इस पर ट्रैफिक लोड बहुत अधिक है परंतु इसका चौड़ीकरण नहीं होने के कारण एक्सीडेंट होता रहता है और जाम की समस्या बराबर बनी रहती है, यदि हां तो सरकार मुजफ्फरपुर पूसा पथ को स्टेट हाईवे का दर्जा देते हुए इसका डिवाइडर सहित चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?