क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना" वर्ष 2013 के अंतर्गत 250 से अधिक आबादी वाले बस्तियों तथा 100-249 आबादी वाले टोलों को सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि कदवा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत— भर्री पंचायत, मौजा बभनगाँव स्थित पीरगंज महादलित टोला, चंदहर पंचायत स्थित बलिया टोला (अत्यंत पिछड़ा बहुल), तथा डंडखोरा प्रखंड,कंधरपेली मौजा स्थित परसन टोला (आदिवासी एवं अत्यंत पिछड़ा बहुल) तक सड़क मार्ग से नहीं जोड़ने के कारण आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्रामों एवं टोलों को सड़क मार्ग से जोड़ने का विचार रखती है, हाँ तो, कब तक, नहीं तो क्यों?