क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के महलगांव ग्राम पंचायत के करहारा ग्राम में भगवानपुर ग्राम पंचायत के सतबीता घाट में पुल नहीं होने के कारण उक्त ग्राम पंचायतों के लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है यदि हां तो सरकार उक्त घाट पर पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?